ब्रह्माण्ड पुराण
समस्त महापुराणों में ‘ब्रह्माण्ड पुराण’ अन्तिम पुराण होते हुए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। समस्त ब्रह्माण्ड का सांगोपांग वर्णन इसमें प्राप्त होने के कारण ही इसे यह नाम दिया गया है। वैज्ञानिक दृष्टि से इस पुराण का विशेष महत्त्व है। विद्वानों ने ‘ब्रह्माण्ड पुराण’ को वेदों के समान माना है। छन्द शास्त्र की दृष्टि से भी …