महाभिनिष्क्रमण

कालयवन के मारे जाने के बाद हड़कंप मच गया था। अब विदेशी भी श्रीकृष्ण के शत्रु हो चले थे। तब अंतत: कृष्ण ने अपने 18 कुल के सजातियों को मथुरा छोड़ देने पर राजी कर लिया। वे सब मथुरा छोड़कर रैवत पर्वत के समीप कुशस्थली पुरी (द्वारिका) में जाकर बस गए। -(महाभारत मौसल- 14.43-50)

यह इतिहास का सबसे बड़ा माइग्रेशन था। उग्रसेन, अक्रूर, बलराम सहित लाखों की तादाद में कृष्ण के कुल के यादव अपने पूर्व स्थान द्वारका लौट गए। रह गए तो सिर्फ वे जो कृष्ण कुल से नहीं थे। लाखों की संख्या में मथुरा मंडल के लोगों ने उनको रोकने का प्रयास किया ज‍िनमें दूसरे यदुवंशी भी थे। सभी की आंखों में आंसू थे, लेकिन कृष्ण को तो जाना ही था। सौराष्ट्र में पहले से ही यदुवंशी लोग रहते थे। यह उनके प्राचीन पूर्वजों की भूमि थी। इस निष्क्रमण के उपरांत मथुरा की आबादी बहुत कम रह गई होगी। कृष्ण के जाने के बाद मथुरा पर जरासंध का शासन हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.